फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पड़ोसी परिवार पर तानी पिस्टल, गोली मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर (मेरठ)। थाना क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में कहासुनी के बाद एक युवक ने पड़ोसियों पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। गंगा विहार कॉलोनी में गौरव कुमार का परिवार रहता है। गौरव के अनुसार 25 नवंबर को उनकी बहन की शादी है। घर पर मेहमान आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी रोहित के मकान में ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत और अन्य सामग्री लाकर उनके गेट के बाहर डाल दी जाती है। बृहस्पतिवार को गौरव ने ट्रैक्टर चालक से रेत को थोड़ा साइड में डालने की बात कही।
इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी रोहित घर के अंदर से पिस्टल निकालकर लाया। उसने परिवार पर पिस्टल तान दी। उसने गोली मारने की धमकी दी। अन्य पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक आरोपी रोहित का चालान किया गया है। पिस्टल के लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें