फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने देश को बहुत कुछ दिया : डागर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस विचार विभाग की रविवार को बोम्बे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कामर्स में जनसभा हुई। इसमें कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीन डागर ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने की। विचार विभाग से राष्ट्रीय चेयरमैन के साथ कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी व ऑल इंडिया काग्रेस कमेटी की सदस्य राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन डा. जया शुकमा ने भी हिस्सा लिया।
कैप्टन प्रवीन डागर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों ने देश को बहुत दिया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी कमाई का 90 प्रतिशत संपत्ति देश को दान कर दी। इंदिरा गांधी ने अपने सारे जेवर इस देश को दान कर दिए थे, राजीव गांधी ने अपने प्राण इस देश को दान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मेरठ मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने कटाक्ष किया अब देश को बेचने के साथ-साथ उनके सहभागी मंदिरों के दान तक चुरा रहे हैं। राष्ट्रीय चेयरमैन ने कांग्रेस के पुराने शासन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कपिल शर्मा, आमिर रजा, डॉ जफरुल्ला खान, अरुण कौशिक, त्रिवेन्द्र शर्मा, सरताज गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें