फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहित युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण करने, मारपीट करने और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने दौराला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि करीब पांच वर्ष से वह आरोपी से बात करती थी। आरोपी पहले से विवाहित होने के बावजूद उसने स्वयं को शादी करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसका यौन शोषण करता रहा। एक साल पहले युवक की पत्नी को दोनों के बारे में जानकारी हो गई, जिस पर युवक ने उसके साथ बातचीत करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व में दोनों के बीच लेनदेन भी हुआ। रविवार को वह अपने रुपये मांगने आरोपी के पास पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपी ने फिर यौन शोषण का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह उसने पीआरवी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुलवाया गया।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें