प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में यूपी के एक ऐसे गांव का जिक्र किया। जिस गांव के मुस्लिम लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा शौचालय के लिए भेजे गए पैसे को वापस कर दिया और खुद के पैसों से गांव में अधिक से अधिक शौचालय बनवाकर देश को एक नया संदेश दिया।
पीएम मोदी ने मन की बात में इस गांव का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में मुबारकपुर के सभी मुसलमान भाईयों ने शौचालय बनाने के दिए गए 17 लाख रुपये वापस लौटा दिए और खुद के पैसों से शौचालय बनवाने का किया।