ईद पर सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को ट्यूबलाइट का तोहफा दिया। तो दर्शकों ने तोहफे को सर आंखों पर रखकर अपनाया। इस दौरान प्रशंसकों ने अपने दिल की बात कहीं। जानिए फिल्म के बारे में क्या-क्या बोला गया।
शुक्रवार को शहर के सभी सिनेमाघरों व मल्टीप्लैक्स में फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई। कबीर खान निर्देशित फिल्म को दर्शकों ने ओपनिंग शो के साथ बेहतरीन रिस्पांस दिया।
शहर में मूवी के 75 शो चलाए गए। फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही शो हाउसफुल रहे। लोग दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। सिंगल स्क्रीन के अलावा मल्टीप्लेक्स में भी मूवी को बेहतरीन रिस्पांस मिला। दर्शकों के बीच फिल्म को औसत प्रशंसा मिली। दिल्ली रोड स्थित वेव्स सिनेमाज के मैनेजर संजीव ने बताया कि मूवी ईद के पहले रिलीज हुई है, मगर अभी से अच्छा रिस्पांस है। लोगों ने ऑनलाइन टिकट भी बुक कराए हैं। अभी ईद के लिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग काफी हो रही है। काउंटर टिकट की भी अच्छी डिमांड है।
भाइयों का प्यार लगा अच्छा
फिल्म ट्यूबलाइट
फिल्म में सबसे अच्छा दो भाइयों का प्यार लगा। लंबे समय बाद पारिवारिक रिश्तों पर आधारित फिल्म देखने मिली। सलमान खान का अभिनय तो हमेशा अच्छा होता है। - राहुल
कहानी भावुक करने वाली
फिल्म अच्छी है, हमारे सैनिक किन परिस्थितियों में रहते हैं, फिल्म उसे दर्शाती है। कहानी भी काफी भावुक करने वाली है। - अक्षय
अभिनय पसंद आया
सलमान खान की बड़ी फैन हूं। हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखी है। सलमान और सुहैल खान दोनों का अभिनय अच्छा है। - किरन मांगी
संगीत दिल को छूने वाला
फिल्म की हीरोइन जूजू हैं। पहली बार किसी चाइनीज हीरोइन को हिंदी फिल्म में देखा है। फिल्म का संगीत एकदम दिल को छूने वाला है। - पूनम
साफ सुथरी है फिल्म
ट्यूबलाइट
साफ सुथरी है फिल्म
फिल्म परिवार के साथ देखने वाली साफसुथरी फिल्म है। मुझे सनम रेडियो बजइयो जरा गाना सबसे ज्यादा अच्छा लगा। - हर्षित
दिल को छूने वाले दृश्य
सलमान खान ने रोते हुए जो दृश्य दिए हैं वो दिल को छू लेने वाले हैं। मैं तो हॉल में ही रोने लगी थी। मूवी बहुत अच्छी है, इसे जरूर देखना चाहिए। - शिवानी
सब कुछ अच्छा लगा
मुझे तो पूरी पिक्चर बहुत अच्छी लगी। गाने, संगीत, कहानी, डॉयलाग और एक्टिंग सभी बहुत अच्छे हैं। ईद पर काफी भीड़ रहेगी, इसलिए पहले ही दिन मूवी देख ली। - पिंकी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/