फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया बोले- श्रीराम को भूल मस्जिद से 'इश्क' करने लगे हैं मोदी

Sun, 16 Sep 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डा. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम को भूल गए हैं और इंदौर में मस्जिद से इश्क कर बैठे हैं। जनता ने उन्हें अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में वकील बनाकर भेजा था, लेकिन वह ट्रिपल तलाक के अधिवक्ता बन गए। वह  सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के लिए हस्ताक्षर कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया  हिस्सा ले रहे थे।

 

 

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने श्री राम दरबार भेंटकर उनका स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का कांग्रेसी करण कर दिया है। उत्तराखंड सरकार में ज्यादातर मंत्री उन्हें बनाया गया है, जो कांग्रेस छोड़कर आए थे। असम में 11 में से दस मंत्री पूर्व के कांग्रेसी हैं। भाजपा कांग्रेसी विचारधारा वाली पार्टी बन गई है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनाने के लिए कानून नहीं बना पाए। मंदिर की बात आती है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट याद आती और एससीएसटी एक्ट की बात हो तो संसद में कानून पास कर दिया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी  श्रीराम को भूल गए और किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्यमियों को रामभरोसे छोड़ दिया। प्रधानमंत्री को अब धारा 370 याद नहीं आती हैं। महंगाई ने जनता का हाल बेहाल कर दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री को इससे कोई सरोकार नहीं है। उनके पास विदेशों में घूमने का समय है, मगर देश की जनता के लिए समय नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर बनाने और हिंदुत्व को साथ लेकर चलने वाली सरकार बनेगी।
विज्ञापन

इस सरकार के नेतृत्व पर उन्होंने कहा कि देश कोई भी नागरिक इस सरकार का नेतृत्व कर सकता है। 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक राम मंदिर बनाने के साथ संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्र महावीर, विभाग अध्यक्ष डा. शिवराज, जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह, महानगर मंत्री अनुज शर्मा, महावीर शर्मा, महानगर अध्यक्ष दीपक जानखेड़ा, महानगर मंत्री अनुज शर्मा, ब्रिजेश राणा, राहुल झाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता रणदीप सिंह पुंडीर ने की।  

चंद्रशेखर को क्यों छोड़ा, योगी से पूछो  
चुनाव से पहले ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को जेल से रिहा कर दिया गया के सवाल पर तोगड़िया ने जवाब दिया कि वह चंद्रशेखर को नहीं जानते हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बता पाएंगे कि चंद्रशेखर को क्यों छोड़ा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें