फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कर सकते हैं मेरठ तक RAPIDX का उद्घाटन, इसी साल तोहफा मिलने की उम्मीद

Mon, 28 Aug 2023 10:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर पीएम मोदी गाजियाबाद में जनसभा कर सकते हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी रैपिड रेल को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं। पढ़ें ये रिपोर्ट।
 
विज्ञापन
RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड में सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने के बाद रैपिडएक्स का ट्रायल पूरा हो चुका है। शहर के लोगों को उम्मीद थी कि अगस्त में वह रैपिड रेल में सफर का आनंद ले सकते हैं, लेकिन अब उन्हें साल के अंत तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


महज 17 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम नहीं मिल पाया है। एनसीआरटीसी दिसंबर तक मेरठ तक का ट्रैक तैयार कर लेगी, ऐसे में उम्मीद है कि साल के अंत में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री गाजियाबाद से मेरठ तक रैपिडक्स के संचालन का उद्घाटन कर लोगों को सौगात दे सकते हैं।  

RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
जुलाई तक एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद से दुहाई तक के ट्रैक का काम पूरा कर ट्रायल रन शुरू कर दिया था। अभी भी नियमित संचालन की तरह ट्रेनों को चलाया जा रहा है। यात्रियों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में संचालन शुरू होना था, लेकिन नहीं हुआ। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भाजपा में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

कांवड़ यात्रा के बाद उद्घाटन का अनुमान लगाया गया और फिर बाद स्वतंत्रता दिवस के आसपास यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। 

 

RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
दुहाई से मेरठ तक तेजी से चल रहा निर्माण 
एनसीआरटीसी ने अब दुहाई से मेरठ तक के सेक्शन पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है। स्पैन डालने का काम पूरा हो चुका है। इस सेक्शन में भी अब ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। वहीं दिल्ली से मेरठ तक पूरे रूट पर सुरंग बनाने का काम भी पूरा हो गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर तक दुहाई से मेरठ के एंट्री प्वाइंट तक का काम भी पूरा हो जाएगा।
 
विज्ञापन

rapid - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर तक रैपिडेक्स के दुहाई से मेरठ तक के सेक्शन पर भी निर्माण पूरा हो जाएगा और ट्रेनों का ट्रायल होने लगेगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री गाजियाबाद से मेरठ तक के पूरे सेक्शन पर ट्रेनों के संचालन का उद्घाटन करके यात्रियों को बड़ा तोहफा देंगे। इसी साल में इसका शुभारंभ हो जाएगा। पीएमओ से उद्घाटन का कार्यक्रम तय होने का इंतजार कर रहे हैं। - वीके सिंह, स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री 

साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता वाले खंड पर ट्रेनों को उसी तरह चलाया जा रहा है जैसा नियमित संचालन के दौरान चलाया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन का कार्यक्रम तय होना है। उद्घाटन हो जाने पर यात्रियों के लिए सफर शुरू कर दिया जाएगा। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें