फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाअभियान में हजारों पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
गांव के अली रामपुर में आयोजित वृ हद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपंते एमएलसी अश्वनी त्यागी वह भ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रविवार को सरधना, रोहटा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
किनौनी स्थित बजाज चीनी मिल परिसर में 800 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उप श्रम आयुक्त मेरठ राजेश मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रघुवीर यादव, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा, चीनी मिल यूनिट हेड केपी सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में खेतों, घरों और गांवों में पौधे लगाने की अपील की। चीनी मिल के पर्यावरण संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि मिल परिसर में समय-समय पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कराया जाता है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कब्रिस्तान, विद्यालय, पार्क, तहसील परिसर, सार्वजनिक स्थलों एवं सड़क किनारे पौधरोपण कराया गया। अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि शावेज अंसारी ने पौधा लगाकर किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, ग्राम पंचायत अटेरना कार्यालय के पास उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोंटी प्रधान, सचिव अतुल सिंह, जितेंद्र कुमार, ओमवीर तथा स्कूली बच्चों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन


रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा इंटर कॉलेज रासना के परिसर में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण महायज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के चेयरमैन विमल शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत त्यागी, सुनील रोहटा, प्रदीप त्यागी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। इस दौरान अंकुर सांगवान, पवन त्यागी, अजय त्यागी, अक्षित त्यागी शामिल रहे।

गांव के अली रामपुर में आयोजित वृ हद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपंते एमएलसी अश्वनी त्यागी वह भ

गांव के अली रामपुर में आयोजित वृ हद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपंते एमएलसी अश्वनी त्यागी वह भ

गांव के अली रामपुर में आयोजित वृ हद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपंते एमएलसी अश्वनी त्यागी वह भ

गांव के अली रामपुर में आयोजित वृ हद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपंते एमएलसी अश्वनी त्यागी वह भ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें