फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नमो युवा रन मैराथन में दिलाया जाएगा नशा मुक्ति का संकल्प

विज्ञापन
सर्किट हाउस में नमो मैराथन की जानकारी देते भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत 21 सितंबर को नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में युवा नशा मुक्ति का संकल्प लेकर दौड़ेंगे और समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेंगे।
सर्किट हाउस में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से नमो युवा रन मैराथन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल करेंगे। इसमें शामिल होने वाले युवा खुद तो नशा मुक्ति का संकल्प लेंगे ही। इसके साथ ही वे समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने बताया कि मेरठ में शामिल होने वाले युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं। 3.65 किलोमीटर की यह मैराथन स्टेडियम से शुरू होकर एमडीए ऑफिस, अंबेडकर चौराहा, नेहरू नगर रोड, मेरठ कॉलेज से होते हुए कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर ही समाप्त होगी।
विज्ञापन

मैराथन का शुभारंभ सुबह सात बजे किया जाएगा। प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को निशुल्क टी-शर्ट वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, अंकुर कुशवाह, विक्रम शर्मा, अक्षित त्यागी, अमित शर्मा, प्रवीण भड़ाना, पीयूष शर्मा, अक्षय भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें