मेरठ। 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 12 नवंबर तक मध्यप्रदेश में हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ से गुरप्रीत और सनी राणा ने पदक प्राप्त जीते। उनके मेरठ पहुंचने पर बृहस्पतिवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से उनका सम्मान किया गया।
अंडर-17 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम बालिका वर्ग में गुरप्रीत सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर 14 के 41 किलोग्राम भार वर्ग में सनी राणा ने कांस्य पदक जीता। बृहस्पतिवार को दोनों खिलाड़ियों का मेरठ एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स बड्डी में सम्मान किया गया। इस दौरान सचिव पूर्णेंदु झा, डॉ. प्रीति आदि मौजूद रहे।