फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो-खो, फुटबाल और वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि, विशिष्ट  अतिथि गुब्बारे उड़ाकर खेलो का शुभारंभ करते हुए।   स
विज्ञापन
गंगानगर। सांसद खेल महोत्सव 2025 सोमवार को मवाना रोड जेपी एकेडमी में शुरू हो गया। सांसद खेल महोत्सव में करीब 400 स्कूलों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन खो-खो, फुटबाल, वॉलीबाल मुकाबले हुए। अंडर 12 से लेकर अंडर 17 वर्ग में गर्ल्स एवं बॉयज ने प्रतिभाग किया। 3 नवंबर से 11 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले दिन मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और पंकज सिंह और सांसद अरुण गोविल ने क्रिकेट बैट से शॉट लगाकर खेल शुरू किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सभी खिलाड़ी उत्साहपूर्ण खेलों में भाग लें। पूरे देशभर में हो रहे सांसद खेल महोत्सव में 70 लाख खिलाड़ियों ने अनेक खेलों में पंजीकरण कराया है। यह खेल भावना के साथ स्वस्थ रहने के तरीके को भी दिखाता है, वहीं राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल करता है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा हमारे वेदों में भी खेलों को जीवन के अहम हिस्से के रूप में माना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के माध्यम से हर स्कूल के खिलाड़ियों को आने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को एक लीडरशिप प्रदान करेंगे।

मेरठ- हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने कार्यक्रम में आने के लिए सभी का आभार जताते हुए खिलाड़ियों को पूरे ऊर्जा के साथ खेल दिखाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा मैने भी बचपन में गिल्ली डंडा खेला है। उसे भी खेलों में शामिल किया गया है। इससे पहले मुख्य अतिथि सुनील बंसल, विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद अरुण गोविल, डॉ. हरिओम अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया। गुब्बारे उड़ाकर और मशाल जलाकर खेल महोत्सव की शुरूआत की। इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल,आयोजक मंडल से जेपी एकेडमी अध्यक्ष डॉ. हरिओम अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, अनुराग अग्रवाल, डॉ. विशाल अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेन्द्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि, विशिष्ट  अतिथि गुब्बारे उड़ाकर खेलो का शुभारंभ करते हुए।   स

सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि, विशिष्ट  अतिथि गुब्बारे उड़ाकर खेलो का शुभारंभ करते हुए।   स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें