फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक स्तर पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीडीओ सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन की अध्यक्षता पूर्व सचिव कृषक पीजी कॉलेज अतुल कुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उचित शर्मा और नमन शर्मा रहे। संचालन विजय सिंह (पीटीआई) एवं संजीव कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की जरूरत होती है। जो कि बिना सहायता के संभव नहीं हो पाता है। हमारे क्षेत्र ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। इस प्रकार के आयोजनों ने छिपी प्रतिभाएं सामने आएंगी। अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाडी उचित शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर टिप्स दिए। खेल योजनाओं और चयन प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, विनोद कुमार, भुट्टो, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागी
-100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शहीद रिजवी, हर्ष कुमार, गौरव पोसवाल, बालिका वर्ग में डोली, उषा, कलश, और जूनियर बालिका वर्ग में खुशी, मोनी, शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में गौरव, विनीत, कोशिन्द्र, सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी, खुशी, मोनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
-400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में कोशिन्द्र, विनीत, सरफराज, जूनियर बालक वर्ग में अमन, शिवम, अक्षय ने बाजी मारी।
-800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अरुण, अमन रिजवी, दीपक पाल, सीनियर बालिका वर्ग में उज्ज्वल, उषा, डोली क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए।
-1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में शुभम, शिवम, अमरपाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में शहीद रिजवी, रचित, हर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में रुपाली ने प्रथम स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में जतिन और अंकुर पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
-भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक, ऋतिक क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
-तस्तरी फेंक सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी अव्वल रहीं। सीनियर बालक वर्ग में अनुराग, आसिब रिजवी ने पहला व दूसरा स्थान पाया।
-वालीबॉल में कृषक इंटर कॉलेज की टीम प्रथम और ग्राम खेड़ी मनिहार की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें