फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी और वाॅलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वर्धमान एकेडमी में बृहस्पतिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने कबड्डी और वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाया। इसका शुभारंभ शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सुरेश जैन रितुराज, प्रधानाचार्य रुपाली चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।
इसके बाद कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के मध्य अंतर सदन कबड्डी और कक्षा 9 से 12 की छात्राओं के बीच वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो और स्केटिंग का भी शानदार प्रदर्शन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति ने खेलों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रों से आह्वान किया और आश्वासन दिया कि विद्यालय में खेल सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वह प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलों या शारीरिक गतिविधियों के लिए अवश्य निकलेंगे और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें