फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगा में छोड़ा गया 2.50 लाख क्यूसेक पानी

विज्ञापन
खादर क्षेत्र में उफान पर आई गंगा नदी स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी एक बार फिर उफान पर आने लगी है। इससे खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:00 बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 1.55 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया था। वहीं हरिद्वार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जहां से भीमगोडा बैराज पर 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शनिवार तक यह पानी बिजनौर बैराज से होते हुए हस्तिनापुर क्षेत्र में पहुंचेगा। इससे हालात और भी नाजुक बन सकते हैं। क्योंकि कई स्थानों पर तटबंध नहीं होने के कारण गंगा का पानी बाहर निकल कर तबाही मचाता है। करीब दो सप्ताह पूर्व गंगा नदी के उफान पर आने के कारण पानी बाहर निकल गया था। इस कारण एक सप्ताह तक खादर क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई थी। दर्जनों गांवों तक पानी पहुंचने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। एक बार फिर गंगा का जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोग पूरी तरह चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें