फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जोन ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..भामाशाह क्रिकेट मैदान में अंडर 16 में जोनल मैच के दौरान ट्रायल देते खिलाड़ी......
विज्ञापन
मेरठ जोन के बल्लेबाजों ने की शानदार बल्लेबाजी, मंयक ने अर्धशतकीय पारी खेल दिखाई प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार से भामाशाह क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय जोन ट्रायल मैचों की शुरुआत हुई। पहले दिन मेरठ, सहारनपुर और बिजनौर जोन की टीमों के बीच मैच हुए। यूपीसीए की ओर से आए चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने क्रिकेटरों की काबिलियत को परखा। इस दौरान मेरठ जोन के कई बल्लेबाजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्हें आकर्षित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मैच मेरठ जोन और सहारनपुर जोन के बीच हुआ। इसमें मेरठ जोन के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। विक्टोरिया पार्क एकेडमी के बल्लेबाज मयंक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर चयनकर्ता का आकर्षित किया, हालांकि खिलाड़ियों का चयन सभी मैच के पूर्ण होने के बाद होगा और इसकी सूची भी यूपीसीए की ओर से जारी की जाएगी।बीसीसीआई की ओर से जल्द इस सत्र में भी विजय मर्चेंट ट्रॉफी की शुरुआत की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेगी। यूपीसीए की ओर से खिलाड़ियों के चयन की शुरुआत भी कर दी गई है। इसके लिए प्रदेशभर के सभी जोन में जोन ट्रायल मैचों का आयोजन किया जाना है। मेरठ में इसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई। इस दौरान यूपीसीए के चयनकर्ता के द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। यहां से चयनित खिलाड़ी यूपीसीए की ओर से कानपुर में आयोजित कैंप में हिस्सा ले सकेंगे। वहां कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यूपी का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। इस मौके पर एकेडमी के कोच संजय रस्तोगी, मयंक आदि भी मौजूद रहे। जोनल ट्रायल मैच में 250 से अधिक क्रिकेटरों ने भाग लिया।

मेरठ..कंवलजीत..भामाशाह क्रिकेट मैदान में अंडर 16 में जोनल मैच के दौरान ट्रायल देते खिलाड़ी......

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें