फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुनि अनुकरण सागर महाराज ने दिया धर्म पालन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में अभिषेक, शांतिधारा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में शुक्रवार को मुनि श्री 108 अनुकरण सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः श्रीजी के अभिषेक के पश्चात विधि विधान से शांतिधारा संपन्न कराई गई।
जैन अतिथि भवन में आयोजित मंगल प्रवचन में जैन मुनि ने श्रद्धालुओं को धर्म लाभ दिया। मुनि ने कहा कि जैन समाज वर्षभर दस लक्षण पर्व भी श्रद्धापूर्वक मनाता है। चातुर्मास के दौरान जैन मुनि जहां विराजमान होते हैं, वहीं पर दस दिनों तक पूजा, विधान और धर्मोपदेश के माध्यम से समाज में धर्म की प्रभावना बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन देव दर्शन के बाद ही अपने दैनिक कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में आयोजित जिज्ञासा समाधान सत्र में श्रद्धालुओं ने अपनी धार्मिक शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। संध्या में गुरु भक्ति एवं आनंद यात्रा के दौरान भजन कीर्तन हुए। मुनि श्री द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आकर्षक लकी ड्रा भी निकाला गया तथा अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत जैन, मंत्री नवीन जैन, आरके जैन, संजय, विनय, योगेंद्र, जिनेंद्र, अंबुज, अतुल, मयंक, वीरेश, ओमचंद, मनोज, उषा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें