विहान प्ले फिट में चल रहीचार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं का सम्मान
जिला बैडमिंटन संघ की ओर से कराई गई प्रतियोगिता
अंडर-9 में प्रत्युष, अंडर 19 में
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/मोदीपुरम। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मोदीपुरम विहान प्ले में आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में अंडर 9 से लेकर सीनियर वर्ग में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अंडर 9 पुरुष वर्ग में प्रत्युष चौधरी, अंडर 11 में प्रत्युष, अंडर 11 डबल्स में प्रत्युष और आरव ने बाजी मारी। अंडर 13 एकल में शिव पंवार, अंडर 13 डबल्स में वेदांत शिव पंवार, अंडर 15 सिंगल में अहान चौधरी, अंडर 15 डबल्स में वेदांत व शिव पंवार विजेता बने। अंडर 17 एकल में आदित्य तोमर, डबल्स में तेजस्वी व दैविक विजेता रहे। अंडर 19 सिंगल में अभिनव, डबल्स में युवराज और प्रज्वल, पुरुष सिंगल में अभिनव पंगाल, डबल्स में युवराज आयुष ने मुकाबले जीते।
पुरुष सिंगल्स में जयविंद्र, डबल्स में विरेंद्र और आरपीएस तोमर, 60 प्लस डबल्स में सुनील और प्रमोद, 50 प्लस डबल्स में सोमेश और अश्वनी विजेता रहे। पुरुष डबल्स 35 प्लस में अरुण कुमार और सुरेंद्र, 55 प्लस में सुरेंद्र और संदीप विजेता बने। सिंगल 45 प्लस में सुरेंद्र, सिंगल 60 प्लस में प्रमोद कुमार, 40 प्लस में देव पाल ने बाजी मारी। 55 प्लस में अरुण कुमार, 65 प्लस में आरपीएस तोमर, 50 प्लस में सोमेश विजेता रहे। पुरुष डबल्स 40 प्लस में जयविंद्र और सुनील व 45 प्लस में अरुण कुमार और सुरेंद्र कुमार विजयी रहे। इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह, आयोजक अभिषेक विहान, आयोजन सचिव विशेष काकरान आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान छोटे बच्चों को अंपायरिंग में लगाया गया, जिसे लेकर कई खिलाड़ियों ने विरोध भी जताया।
महिलाओं ने भी दिखाया दम
महिला अंडर 9 एकल में आस्था सिंह, अंडर 11 में मनस्वी, डबल्स में हैंसी और आरध्या विजेता रहे। अंडर 13 सिंगल में आरायना, अंडर 13 डबल्स में अन्वि और मितांशी, अंडर 15 सिंगल में गर्विता त्रिपाठी, अंडर 15 डबल्स में ओजस्वी और आरायना, अंडर 17 सिंगल में जाह्नवी, डबल्स में ओजस्वी और आरायना विजेता रहे। अंडर 19 सिंगल में मानवी, डबल्स में आरायना और ओजस्वी, महिला सिंगल में रुद्राक्षी, डबल्स में अमिषा और तृषा विजेता रहे। महिला एकल 50 प्लस में रीता शर्मा, 40 प्लस में अनामिका मोहता, महिला सिंगल 35 प्लस में अनामिका मोहता विजेता रहीं।