फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिंचाई की नाली तोड़ने का आरोप, किसान ने एसडीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव झिटकरी निवासी किसान ने नाली तोड़कर खेत की सिंचाई बाधित करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
गांव झिटकरी निवासी ब्रह्मपाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके खेत की सिंचाई सलावा रजबहे की झिटकरी-सरधना माइनर से होती है। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने जबरन सिंचाई की नाली तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया है। इससे उसके खेत की सिंचाई पूरी तरह बंद हो गई और फसलें सूखने लगी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके व परिजनों के साथ मारपीट की। सूचना थाना सरधना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं और नाली बहाल नहीं होने के कारण उसकी फसलें सूखकर नष्ट हो रही हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता से पुलिस की मौजूदगी में सिंचाई की नाली को पूर्ववत बहाल कराने और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें