स्काई स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के प्री-नेशनल क्वालीफाई करने वाले शूटर। (स्त्रोत एकेडमी) मवाना
मवाना। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मवाना की स्काई स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।
10 मीटर एयर पिस्टल और राइफल इवेंट में एकेडमी के 18 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें से शानदार खेल दिखाते हुए 13 शूटरों ने प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए खेलेंगे। एकेडमी की कोच कीर्ति चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 30 जून तक दिल्ली में आयोजित की गई थी। प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई करने वाले होनहार खिलाड़ियों में आरव, विजित, तुषार, परी, वंश, वीर, कार्तिक, अपूर्व, अनिक, मोहम्मद असद, लक्ष्य और राघव शामिल हैं। कोच कीर्ति चौधरी ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत रंग लाई है। उन्हें उम्मीद है कि प्री-नेशनल में भी ये खिलाड़ी मवाना का नाम चमकाएंगे।