दोपहिया वाहनों के लिए अब त्योहारी सीजन अच्छा साबित हो सकता है। देवेंद्र ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर अनुज आर्य का कहा है कि लॉक डाउन में तो एजेंसी बंद ही रही। बाद में जून में कुछ बिक्री हुई लेकिन इसके बाद बिक्री खत्म हो गई। बाइकों की खरीद के लिए एडवांस बुकिंग नहीं हो रही है। अभी सहालग भी कनागत से एक महीना बाद हैं। इससे भी बिक्री प्रभावित हो रही है।
मांग के अनुसार कारों की नहीं हो पा रही पूर्ति
कोरोना काल से कारों की बिक्री भी प्रभावित है। कार खरीदना वैसे भी मजाक बात नहीं होती है। कार बाइक से कई गुना महंगी भी होती है। कोरोना में बाइक की बिक्री तो धड़ाम हो गई, लेकिन कार की बिक्री बढ़ गई है। परिवार को भीड़ में सफर कराने से बचाने के लिए गाड़ियों की बिक्री हो रही है। हाल यह है कि इस समय गाड़ियों की मांग के अनुसार उपभोक्ताओं को डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
गाड़ियों की बिक्री में और इजाफा होने का अनुमान है। चौधरी हुंडई के मालिक विवेक उर्फ विक्की चौधरी के अनुसार गाड़ियों का प्रोडक्शन कम हो रहा है लेकिन मांग बढ़ी हुई है। कारों की बिक्री में अभी और इजाफा होने का अनुमान है। जनता का रुझान कार खरीदने की ओर है। कारों के लिए एडवांस बुकिंग भी हो रही है।