फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी से रिमांड पर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन कुमार को कोर्ट से रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर 32 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी ट्रक चालक राजन की 11 अगस्त को कस्बे के ही टायर पंचर लगाने वाले सचिन और उसके साथी प्रयाग वाल्मीकि ने कस्बे के पश्चिमी छोर स्थित हाजी की कॉलोनी में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता बिजेंद्र ने सचिन व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सचिन के साथी प्रयाग वाल्मीकि को हत्या में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के चार दिन बाद मुख्य आरोपी सचिन ने मेरठ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
मवाना सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि राजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन को बृहस्पतिवार को अदालत से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें