हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब ढाई बजे घर में देखा तो उसकी नाबालिग बहन नहीं थी। उन्होंने तलाश शुरू की। वह गांव के ही एक युवक के घर के पीछे भयभीत स्थिति में मिली। वह उसे घर ले आया। पूछताछ में बहन ने सारा वाकया बताया कि वह टॉयलेट करने के लिए गई थी। जब वह वापस आ रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। इससे वह भयभीत हो गई और बाहर ही रुक गई। युवक ने उसे घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के कार्रवाई की जाएगी।