फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम पूछकर पिकअप चालक पर रॉड से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शुक्रवार रात कुछ युवकों ने पिकअप चालक नीशू निवासी नंगला रियावली पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड से ताबड़तोड़ किए गए प्रहार से घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कह रही है। जबकि एक दिन पूर्व मदरसा शिक्षक पर जानलेवा हमला होने से समुदाय के लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नंगला रियावली निवासी नीशू पुत्र मुनव्वर महेंद्रा पिकअप चालक है। वह शुक्रवार की रात छोटे भाई साकिब के साथ मुल्हेड़ा गांव में पशुओं का चोकर उतारने गया था। घर लौटते समय पिठलोकर मार्ग पर काली नदी के पुल के पास कुछ युवकों ने बुलेट बाइक खड़ी कर रास्ता बंद किया हुआ था। रास्ते से बुलेट हटाने के लिए कहा तो गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने चालक का नाम पूछकर दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने नीशू के सिर पर रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने साकिब के साथ भी मारपीट की। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। नीशू की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को तीन असामाजिक तत्वों ने मदरसा शिक्षक को पाकिस्तानी बताते हुए जानलेवा हमला किया था।
सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें