नहटौर। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी एक महिला शुक्रवार को धामपुर रोड स्थित गांगन नदी के पुल पर पहुंच गई। जहां से उसने नदी में छलांग लगा दी। वह पानी में डूबने लगी। महिला को डूबता देख पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। नहटौर निवासी मोहम्मद चांद ने राहगीरों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई तथा परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला कोतवाली देहात दवाई लेने के लिए आई थी। वहां से वह किसी वाहन में बैठकर नहटौर पहुंच गई। जहां उसने इस तरह का कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। संवाद