फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death: लुधियाना जा रहे थे दीपक, खड़े ट्रॉले में घुसी पिकअप, डेढ़ घंटे तक कटर से निकालते रहे, न बच सकी जान

Wed, 05 Nov 2025 11:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पल्लवपुरम फेस-2 निवासी दीपक मंगलवार रात लुधियाना के लिए माल लेकर रवाना हुए थे। तड़के सरहिंद में फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रॉले में पिकअप घुस गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम फेस दो निवासी दीपक (42) की पिकअप बुधवार तड़के पंजाब के सरहिंद में सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में जा टकराई। बताया गया कि ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी। हादसे के बाद पिकअप का केबिन बुरी तरह दब गया। दीपक उसमें फंस गए। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे कटर से गाड़ी को काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, हत्या की आशंका, युवती पर आरोप 

विज्ञापन

दीपक मूल रूप से सरधना देहात के अहमदाबाद गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी मोनिका, बेटा देव और बेटी आराध्या परिवार में हैं। भाई सुशील भी साथ ही रहता है। परिजनों के अनुसार दीपक मंगलवार रात करीब 12 बजे लुधियाना के लिए निकले थे। सुबह चार बजे हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से दीपक बुरी तरह फंसे हुए थे।

परिजनों को सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मोनिका पति को याद कर बार-बार बेहोश हो रही थीं, वहीं पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देते रहे। बुधवार दोपहर परिजन सरहिंद के लिए रवाना हुए। गुरुवार सुबह तक अंतिम संस्कार होने की संभावना है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा पंजाब में हुआ है। वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें