रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में पुलिस व्यवस्था बनाने का दावा करती रही और जेबकतरों ने कई नेताओं की जेब साफ कर दी। यहां तक कि जनसभा स्थल पर बने हैलीपैड तक एक जेबकतरा पहुंच गया। भाजपा नेता ने एक जेब कतरे को जेब से पर्स उड़ाते दबोच लिया। पुलिस के सामने ही आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को छुड़ाकर परतापुर थाने भेजा।