फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: आखिर कौन था बीएसएफ के जवान का दुश्मन, हत्या के पीछे सोची-समझी साजिश, जल्द होगा खुलासा

Wed, 22 Jan 2020 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बीएसएफ के जवान संजीव कुमार की हत्या में गहरी साजिश नजर आ रही है। पुलिस ने एक युवक पर गहरा शक जताया है। उक्त युवक समेत गांव के कई लोगों से पूछताछ की है। पत्नी से भी जानकारी ली गई है। हत्या के पीछे आरोपियों के मकसद की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा कि जल्द घटना का खुलासा करेंगे।

परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के दुर्गेशपुर गांव के जंगल में बीएसएफ के जवान संजीव कुमार की हत्या एक सोची समझी प्लानिंग है। संजीव पत्नी गीतांजलि के साथ अपनी बहन पूनम की ससुराल आया था। गांव के बाहर किसी ने खेत में पार्टी रखी थी। इसके चलते संजीव वहां रुके थे। गीतांजलि खेत में बथुआ तोड़ने लगी। संजीव वहां से कुछ निकल गए। तभी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह मौके पर पहुंची तो संजीव घायल पड़े थे। गीतांजलि ने इसकी सूचना देवर फूलन को दी। 
विज्ञापन

2 of 4
बीएसएफ के जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिर पर मारी गोली
संजीव के सिर पर गोली मारी गई है। घटनास्थल पर गीतांजलि के अलावा कौन था। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, खेत में पार्टी की जानकारी गीतांजलि को नहीं थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिन लोगों को उठाया है, उनमें से एक युवक पार्टी में होना बताया गया है। 

भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल 
संजीव छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। दो भाई मनोज और राजू बडे़ हैं। छोटा भाई फूलन है। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। संजीव की मौत का पता लगने पर भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 4
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी की हो चुकी मौत 
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि गीतांजलि संजीव की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी प्रियंका ने खुदकुशी कर ली थी। प्रियंका और संजीव के परिजनों में समझौता हो गया था। पुलिस पहले का भी रिकार्ड खंगाल रही है।

हादसे की दी सूचना 
संजीव की हत्या में पुलिस करीबियों पर शक जता रही है। पुलिस ने बताया है कि संजीव के सिर में गोली मारी गई। लेकिन पहले हादसे की सूचना दी गई। पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
बीएसएफ के जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कौन था बीएसएफ के जवान का दुश्मन 
बीएसएफ के जवान संजीव कुमार की दुश्मनी किससे और क्यों थी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। संजीव के दोस्तों और दुश्मनों के बारे में पुलिस ने गीतांजलि से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि संजीव के अंतिम संस्कार के बाद कई लोगों से पूछताछ की जाएगी। 

पूछताछ चल रही है
सिर पर गोली लगने से मौत हुई है। वारदात की चश्मदीद गवाह जवान की पत्नी गीतांजलि है। अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।  -अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें