फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मस्जिदों में फिलिस्तीन के लिए अमन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मस्जिदों में फिलिस्तीन के लिए अमन की दुआ

- उलमा ने कहा, इस्राइल कर रहा जुल्म
- मस्जिदों के बाहर रही पुलिस फोर्स


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद फिलिस्तीन में मारे गए लोगों की लिए दुआ की गई। जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि वहां के हालत चिंताजनक है। इस्राइल वहां जुल्म कर रहा है। मजलूमों पर ज्यादती हो रही है। शांति बहाली होनी चाहिए। अमन के लिए सब दुआ करें। जंग खत्म होनी चाहिए। इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
शहरकाजी जैनुस्साजिदीन ने कहा कि फिलिस्तीन की सरजमीं पर इस्राइल ने कब्जा किया है। हजारों लोगों की जान गई है। महिलाओं और बच्चों को भी मारा जा रहा है। हमारे देश के लोगों ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया है। सभी हुकूमतों ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। यूनाइटेड नेशन ने भी वहां के मानव अधिकार को लेकर के हक की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जो नमाजी पाक मन से दुआ करता है उसकी दुआ जरूर कबूल होती है। वहां शांति बहाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारी अफ्फान कासमी ने कहा कि फिलिस्तीन में स्थित अल अक्सा मस्जिद दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां मुस्लिम समाज के लाखों लोग रहते हैं। इस्राइल और फिलिस्तीन जंग से आम नागरिकों, छोटे बच्चे, बूढ़े और महिलाओं की जान जा रही है। वहां अमन के लिए दुआ की गई। इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी जंग के बीच जुमे की नमाज के बाद तमाम मुस्लिम संगठन और मस्जिद कमेटी ने मिलकर फिलिस्तीन के लिए दुआ करने की अपील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें