फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार प्रेमी युगल को पनाह देने वाले के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल को पनाह देने वाले के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

मोदीपुरम। नौचंदी थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को कंकरखेड़ा में विशेष समुदाय के युवक ने 80 हजार रुपये लेकर पनाह दी थी। भाजपाइयों ने आरोपी के खिलाफ थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भाजपाइयों की शिकायत पर प्रेमी युगल को हिरासत में लिया और नौचंदी पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के आर्क सिटी के पास स्थित डबल स्टोरी निवासी नवाब ने नौचंदी क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को आर्क सिटी में किराए पर फ्लैट दिलवाने के एवज में 80 हजार रुपये लिए थे, साथ ही उन्हें यहां पर सुरक्षित रखने की गारंटी ली थी। पूर्व पार्षद सेंसर पाल और भाजपा कार्यकर्ता वैभव त्यागी व शिवांकुर बजरंगी ने बताया कि डबल स्टोरी में तीन दिन पूर्व धर्म परिवर्तन कर शादी करा दी थी। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर के आधार पर दबिश देकर प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया और नवाब के घर दबिश ली लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। इस दौरान सतीश चौधरी, ठाकुर ओपी, मनोज त्यागी, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें