फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल एक्सप्रेस वे पर चेक होगी मोबाइल कनेक्टिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल एक्सप्रेस वे पर चेक होगी मोबाइल कनेक्टिविटी
विज्ञापन

- तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा का केबिन तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर डासना से लेकर परतापुर तिराहे तक नेटवर्क टीम ने मुआयना किया, साथ एक्सप्रेस वे पर लगे एलसीडी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की जांच की। वहीं एक्सप्रेस वे पर कार्य करने के हिसाब से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन उसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर रहे हैं। मंगलवार दोपहर को डासना से चलकर मेरठ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने अछरौंडा गांव के पीछे बने 19 लाईन के एक टोल केबिन में टक्कर मार दी, जिससे टोल प्लाजा पर बना एक केबिन पूरी तरह से टूट गया। जिसमें एक कर्मचारी भी बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को डासना से लेकर परतापुर तिराहे तक नेटवर्क मोबाइल की टीम ने सर्वेे किया। टीम ने कहा कि टोल प्लाजा का कार्य तेजी पर है। बाकी जगहों पर भी लगभग काम पूरा है। टोल प्लाजा पर 19 केबिन बनाए गए हैं। जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर मनोज बैरवा ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस वे पर मोबाइल वैन मोबाइल की नेटवर्किंग चेक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें