फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी-एलएलबी: पहली मेरिट से एडमिशन का अंतिम दिन कल, पढ़िए CCSU से संबंधित हर अपडेट

Thu, 20 Oct 2022 10:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पीजी एलएलबी में पहली मेरिट से एडमिशन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। वहीं गुरुवार को पीजी कोर्सों एवं तीन वर्षीय एलएलबी में पांच हजार एडमिशन हुए।
विज्ञापन
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एवं तीन वर्षीय एलएलबी में गुरुवार को पांच हजार एडमिशन हुए। पहली मेरिट से एडमिशन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। यूजी कोर्सों में भी अंतिम ओपन मेरिट से आज एडमिशन का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


एमए-एमएससी-एमकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए गुरुवार को दूसरा दिन रहा। पांच हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। सबसे ज्यादा एडमिशन एमए में हो रहे हैं। एलएलबी में भी मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की लंबी कतार है। पहली मेरिट से पीजी और एलएलबी में शुक्रवार को एडमिशन का अंतिम दिन है। इसके बाद विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा। वहीं, यूजी कोर्सों बीए-बीएससी-बीकॉम आदि में अंतिम ओपन मेरिट से एडमिशन का भी शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बाद यूजी में प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। 

प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजने से अटके रिजल्ट
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत कोर्सों की मुख्य परीक्षाएं हो चुकी हैं। इनका रिजल्ट प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे जाने के कारण अटका हुआ है। बहुत से कॉलेज लगातार अंक अपलोड करने में लापरवाही कर रहे हैं। विवि प्रशासन ने ऐसे कॉलेजों की सूची विवि की वेबसाइट पर जारी करते हुए सात दिन के भीतर अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

विज्ञापन

छूटी प्रैक्टिकल परीक्षा वाले 10 तक करें आवेदन 
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में जिन छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं छूट गई हैं, उनको पूरा करने के लिए विवि ने दोबारा मौका दिया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर थी, गुरुवार को विवि ने इसे बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया है। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है। 

बीएड कॉलेजों की मौखिक परीक्षाओं की तिथि जारी 
सीसीएसयू से संबद्ध बीएड द्वितीय वर्ष 2020-22 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि विवि ने जारी कर दी है। इन कॉलेजों के कोड की सूची सीसीएसयू की वेबसाइट पर तिथिवार अपलोड कर दी गई है। इन तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। विवि प्रशासन ने कॉलेजों को निर्धारित तिथि में परीक्षा संपन्न कराने को कहा है। यह परीक्षा एक नवंबर से 11 नवंबर तक खत्म करानी होंगी। 

यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें 

चित्रकला की आरडीसी 18 नवंबर को 
कैंपस-कॉलेजों में चित्रकला विषय की आरडीसी की बैठक 18 नवंबर को होगी। छात्र-छात्राएं कोसर्वक की अंक तालिका और सिनॉप्सिस की कॉपी विवि में 30 अक्तूबर तक जमा कर दें। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें