फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के पेट्रोल पंप संचालित, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड का पेट्रोल पंप बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के संचालित हो रहा है। इसे लेकर सरूरपुर थाना ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना पुलिस ने नोटिस में कहा कि एनएचएआई द्वारा पहले भी पेट्रोल पंप के संचालन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एनएचएआई की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया था कि यह पेट्रोल पंप एनएच-709ए पर बिना वैध एनओसी और सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन किए संचालित हो रहा है। जबकि इस पेट्रोल पंप को एनएचएआई द्वारा जारी प्रोविजनल एनओसी भी रद्द की जा चुकी है। मामले में संबंधित विभाग द्वारा पंप के संचालन को बंद करने के लिए पहले भी निर्देश दिए हैं। थाना सरूरपुर पुलिस ने नोटिस जारी कर पंप स्वामी से स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में साफ निर्देश दिए गए हैं कि जब तक आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं हो जाती तब तक पंप का संचालन बंद किया जाए। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में जवाब दाखिल नहीं किया तो पंप स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंप मैनेजर अनित शर्मा ने बताया कि नोटिस का जवाब दिया जा रहा है। एनओसी लेने का काम एचपीसीएल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें