फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
सरधना। भाजपा कार्यकर्ता अपराध निरीक्षक को मांग पत्र सौंपते हुए। सवाद
विज्ञापन
सरधना। नगर में आगामी त्योहारों को लेकर भाजपा सरधना मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह की अनुपस्थिति में इंस्पेक्टर क्राइम शत्रुघ्न से मुलाकात की। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम बढ़ाने के लिए कहा। व्यापारी अनुज पंवार को यूनियन के बैनर तले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की भी शिकायत करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, अनुज पंवार, सुमित कुमार, ललित गुप्ता, शंकर सिंह, राजकुमार शर्मा, शिव कुमार जैन, राहुल पाल, लोकेश जैन, संतराम सैनी, दीपक विश्वकर्मा, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, रोहित राणा, बरुण सिंह, देवा पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें