फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बढ़ी महंगाई...खिंचीं चिंता की लकीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव उद्योगों पर भी पड़ने की आशंका है। उद्यमियों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से कच्चे माल की ढुलाई और उत्पादित वस्तुओं की डिलीवरी की लागत बढ़ जाएगी। उत्पादन महंगा हो जाएगा। इसका असर उद्योगों का मुनाफा घटने और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ने के रूप में सामने आएगा।
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के दामों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे उद्योग से लेकर परिवहन और आम वाहन चालक पर भी पड़ने की आशंका है। डीजल का उपयोग ट्रक, माल गाड़ियों और अन्य व्यावसायिक वाहनों में होता है। इसके दाम बढ़ने से फ्रेट यानी माल किराया बढ़ जाएगा। इससे हर प्रकार का व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें