फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आउटसोर्सिंग से न भरे जाएं स्थायी पद, पुरानी पेंशन बहाल हो’

विज्ञापन
मेरठ..........मेडिकल कालेज प्रेक्षागृह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यक्रम में वीसी मिश्र?
विज्ञापन
- कर्मचारियों के अधिवेशन में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में हुआ द्विवार्षिक अधिवेशन
फोटो...
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर एकता बनाकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। खासकर पुरानी पेंशन बहाल करना, स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती शुरू कराने की लड़ाई जारी रखनी होगी। प्रदेश में लाखों स्थायी पद खाली हैं, सरकार सभी जगह निजीकरण करती जा रही है, जो गलत है। यह कहना है इंडियन पब्लिक सर्विस एंपलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा का।
शुक्रवार को वह मेडिकल कॉलेज में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति पूंजीवादी है। आउटसोर्सिंग वालों के लिए भी सरकार को भविष्य की नीति बनानी चाहिए। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि जो मांगे सरकार ने साल 2018 में स्वीकृत कर ली थी, उन्हीं मांगों को लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोई नई मांग नहीं है। वहीं, मुख्य अतिथि किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। मांगों को लागू कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा और मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान आदि रहे। अध्यक्षता मेडिकल के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विपिन त्यागी
मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी विपिन त्यागी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष चुने गए। परिवहन विभाग के कर्मचारी लाखन सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बने, जबकि सिंचाई विभाग के आदेश मंत्री, मेडिकल कॉलेज की शर्ली भंडारी ऑडिटर बनाई गई हैं। ये सभी निर्विरोध चुने गए। सिंचाई विभाग के कर्मचारी रविपाल सिरोही मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मेडिकल के उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा चुनाव अधिकारी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें