शादी का आ रहा सीजन, गरीब व्यक्ति एक तोला सोना भी नहीं खरीद सकेगा
लावड़। जीएसटी का कम करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन उत्पादों पर दाम नहीं घटे, जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। सोना भी सवा लाख के पार पहुंच गया है। शादी का सीजन आ रहा है और गरीब व्यक्ति सोना भी नहीं खरीद पाएगा। रविवार को लावड़ कस्बे के एक मंडप में महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान समारोह में विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विधायक ने कहा कि उन्होंने मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। हम मांगने वाले हैं, हम जनता से कभी बड़े नहीं हो सकते। नाम लिए बिना उन्होंने पूर्व विधायक संगीत सोम पर निशाना साधा और कहा कि 25 साल तक विधायक रहने की बात कहते थे। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार सुना, जिसमें पूर्व विधायक एक लाख से जीतने की बात कह रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जनता और परमात्मा से बड़ा कोई नहीं हो सकता।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई पर भी अपने विचार रखे। कहा कि एक ही दुकान पर शिक्षा का सभी सामान मिलता है, जिसका सीधा असर अभिभावक की जेब पर पड़ रहा है। फसलों का कोई निश्चित दाम तय नहीं है, कभी गेंदे के फूल के दाम 250 रुपये पहुंच जाते हैं तो कभी कूड़े पर फेंककर आना पड़ता है। यहीं, हाल अन्य सब्जियों का भी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया गया। मदारीपुर निवासी 107 साल की वृद्धा शकुंतला देवी भी कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने विधायक व उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया। अध्यक्षता चांदवीर सैनी और संचालन मनोज सैनी ने किया। इस दौरान नूरपुर विधायक रामवतार सैनी, श्यामलाल, अमरपाल, लाल सिंह, पिंटू, बिट्टू, गंगादास, मुरारीलाल, मुकेश, जयप्रकाश, लेखराज, तुलाराम, यशपाल आदि मौजूद रहे।
लावड़- कस्बे में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते विधायक अ