फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उपलब्ध नहीं पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद : निखिल राव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव कुशावली में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम अध्यक्ष रहीसुद्दीन के आवास पर की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। बैठक में किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चौधरी निखिल राव ने कहा कि सरधना क्षेत्र में किसानों को डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी संचालक खाद ब्लैक में डीलरों को बेच रहे हैं। जो अपने गोदामों में स्टॉक कर उसे मुनाफाखोरी के तहत ऊंचे दामों पर किसानों को बेचते हैं। इससे किसान वर्ग अत्यधिक परेशान है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह भ्रष्टाचार शीघ्र नहीं रोका गया तो भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ता मजबूती के साथ जिला कृषि अधिकारी का घेराव करेंगे। किसान और मजदूर वर्ग के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन का विस्तार करते हुए पवन चौधरी को ग्राम अध्यक्ष झिटकरी, विकास सोम को ग्राम महासचिव कुशावली के पद पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें