फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियों की गंदगी से परेशान लोगों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के कालंद रोड स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक डेयरी स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। क्षेत्रवासी दीनू पुत्र जरीफ अहमद ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डेयरी को आबादी क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दीनू ने अपने पत्र में बताया कि यह डेयरी एक प्लांट के पास सड़क के बिल्कुल किनारे उनके आवास के पास संचालित की जा रही है। इससे मोहल्ले में निरंतर गंदगी फैल रही है। पशुओं के गोबर, मूत्र और गंदा पानी सड़क पर बहने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। वहीं दुर्गंध और कीचड़ के कारण क्षेत्र में संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी गहरा गया है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आशंका जताई कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया तो हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। उन्होंने जनहित में इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डेयरी संचालक द्वारा पशुओं की सफाई और अपशिष्ट निस्तारण के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। खुले में बहते अपशिष्ट नालियों को जाम कर रहे हैं और मक्खी-मच्छरों का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

डेयरी को आबादी क्षेत्र से तत्काल हटाए जाने, सड़क पर बहने वाले गंदे पानी को रोकने की व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के लिए क्षेत्र का निरीक्षण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें