फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से कांपे लोग : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले

Sat, 22 Jan 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले 10 दिन से लगातार ठंड बढ़ने से तापमान भी सामान्य से कम चल रहा है। आने वाले दिनों में अभी ठंड पूरा असर दिखाएगी।
विज्ञापन
Meerut Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को सीजन के सबसे घने कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को थाम दिया। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा कम नहीं हुआ और दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन हेडलाइट्स का सहारा लेना पड़ा। वाहन रेंगते हुए चले और कई जगहों पर जाम के हालात रहे। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 24 जनवरी तक वेस्ट यूपी में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन


लगातार बदलते मौसम के साथ ठंड का असर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार सुबह कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप जरूर निकली, मगर इससे ज्यादा राहत नहीं मिली। शनिवार को सुबह से ही बारिश होती रही। बारिश होने से तापमान में कमी आई है और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। 

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तीन दिन तक बारिश के आसार हैं, कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले 10 दिन से लगातार ठंड बढ़ने से तापमान भी सामान्य से कम चल रहा है। आने वाले दिनों में अभी ठंड पूरा असर दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें