फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों ने बयां किया दर्द: ‘इस शहर में रहना गुनाह है क्या?’ पल भर में उजाड़ दी जीवन भर की पूंजी

Thu, 07 Mar 2019 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
मेरठ बवाल
मेरठ शहर में बवाल ने आम लोगों में दहशत फैला दी। भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि लोग बस सुरक्षित बच जाने की कामना कर रहे थे। भीड़ ने न सिर्फ आगजनी कर सैंकड़ों परिवारों की जीवन भर की पूंजी को बर्बाद कर दिया बल्कि बेकसूर लोगों को भी अपना शिकार बनाया। बवाल के दौरान दिल्ली रोड से गुजरने वाले न जाने कितने ही यात्रियों के साथ लूटपाट हुई और न जाने कितने ही चोटिल हो गए: -
विज्ञापन

2 of 13
मेरठ बवाल
शहर में पुलिस-प्रशासन के आला अफसर बैठते हैं। कमिश्नरी से जोन तक की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके बावजूद शहर में हर बार बेकसूरों को बलवाइयों का शिकार बनना पड़ता है। बुधवार को भी यही हुआ। विवाद भूसा मंडी का था, लेकिन गुस्से का शिकार दिल्ली रोड पर आम लोगों को बनना पड़ा। कितनी ही रोडवेज बसों और दिल्ली रोड से गुजरने वाली गाड़ियों को निशाना बनाया। 
विज्ञापन

3 of 13
मेरठ बवाल
रोडवेज बस में पड़े ये पत्थर इस बात का सबूत है कि भीड़ ने किस मंशा से लोगों पर हमला किया होगा। यात्रियों से लूटपाट हुई और कितने ही चोटिल होकर मौके से भागे। बलवाइयों ने किसी को नहीं बख्शा। दर्जनों बसों और कारों में तोड़फोड़ की। भीड़ को देखकर लोग यही कहते रहे कि उनकी क्या गलती है। क्या इस शहर में रहना गुनाह है?

4 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
भूसा मंडी की झुग्गियों में आग लगी तो कुछ ही देर में पूरे इलाके में शोर मच गया। कोई धार्मिक स्थल का हवाला देकर भीड़ को भड़का रहा था तो किसी को ये ही पता नहीं था कि हुआ क्या है। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ती चली गई। मार दो...बदला लो। जैसे शब्द सुनाई देने लगे। 
विज्ञापन

5 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगजनी के बाद भीड़ दिल्ली रोड पर आ गई। कुछ के हाथों में बोतलें थीं तो कुछ ईंट-पत्थर लिए थे। भीड़ ने सड़क पर आते-जाते बेकसूर लोगों को निशाना बनाया। रोडवेज की 10 से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ की। दर्जनों यात्री पथराव में घायल हो गए। 10 से ज्यादा कारों के शीशे फोड़ दिए। 
विज्ञापन

6 of 13
मेरठ बवाल
बस में गाजियाबाद से आ रहे मेरठ के छात्र सौरभ ने बताया कि अचानक भीड़ ने बोतलें फेंकनीं शुरू कर दीं। वह किसी तरह जान बचाकर भागा और गली में घुस गया। भैंसाली डिपो की बस के ड्राइवर अरशद ने बताया कि भीड़ में शामिल युवकों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन

7 of 13
मेरठ बवाल
शादी के कार्ड बांटने आए थे मेरठ : बागपत के बलैनी निवासी डॉ. एसपी यादव के परिवार में शादी है। वह ड्राइवर के साथ महिंद्रा गाड़ी से मेरठ कार्ड बांटने आए थे। भीड़ ने उनको फैज ए आम के सामने रोक लिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। 

8 of 13
मेरठ बवाल
भूसा मंडी और मछेरान में आगजनी होते ही 200 से ज्यादा बवाली लोग दिल्ली रोड पर उतर गए। महताब सिनेमा से लेकर केसरगंज और रेलवे रोड तक दर्जनों से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोडवेज बसों में तोड़फोड़ करते हुए लोगों से लूटपाट की गई। 

9 of 13
मेरठ बवाल
महिलाओं से भी अभद्रता की गई। लोगों की कारें तथा टेंपो पलट दिए गए। दिल्ली रोड पर करीब एक घंटा तक अराजकता का माहौल रहा। बवालियों के सामने जो भी वाहन आया, उसको निशाना बनाया गया।

 

10 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
महताब सिनेमा और भूसा मंडी इलाके में आग लगने की खबर फैलते ही चारों तरफ अफर-तफरी मच गई। मछेरान के सामने महताब (गोलचा) सिनेमा में उस समय फिल्म चल रही थी। लेकिन आग लगने की खबर पर फिल्म का शो 15 मिनट पहले ही बंद कर दिया।

11 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर चली बवाल की वीडियो 
शहर में बवाल की खबर आग की तरह फैल गई। जिस तेजी से भूसा मंडी में आग फैल रही थी, उसी तेजी से सोशल मीडिया पर बवाल की वीडियो चल पड़ी। एक-दूसरे के व्हाट्स एप पर वीडियो फॉरवर्ड होने शुरू हो गए। इसके बाद पूरे शहर में फोन घनघनाने लगे। 

12 of 13
मेरठ बवाल
शाम को सरकारी और निजी कार्यालयों से लौट रहे कर्मचारियों के पास भी घरों से फोन आने शुरू हो गए। बाजारों में मौजूद महिलाओं और बच्चों को घर लौटने को कह दिया गया। शहर में सभी बाजारों में भी सन्नाटा सा छा गया। 
विज्ञापन

13 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
उधर, रेलवे रोड चौराहे से बेगमपुल तक पुलिस बल फैल गया। इसके बाद देर शाम जिला प्रशासन ने गुरूवार सुबह दस बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें