मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाएं होंगी यथावत
भूसा मंडी के पास वेस्ट एंड रोड पर सीबीएसई के सभी प्रमुख स्कूल हैं। इस रोड पर जीटीबी, एमपीएस, एमपीजीएस, दीवान पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी, आधारशिला पब्लिक स्कूल सभी सीबीएसई के स्कूल हैं। लोगों को सोशल मीडिया के जरिए आग की सूचना मिली तो अंदेशा हुआ कि गुरूवार का पेपर निरस्त तो नहीं हो जाएगा। सीबीएसई के एग्जाम सिटी कोऑर्डिनेटर एचएम राउत ने बताया कि कोई पेपर निरस्त नहीं हैं। आईसीएसई बोर्ड में बिजनेस स्टडीज का पेपर होगा। सीबीएसई दसवीं में गणित व बारहवीं में भूगोल व बायोटेक्नालॉजी का पेपर यथावत होगा।