फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तारों के जाल से परेशान जगमोहन नगर के लोग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के जगमोहन नगर मोहल्ले में फैले विद्युत तारों का जाल लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। आए दिन तारों में ब्लास्ट होने की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को मोहल्ले के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि बस्ती में विद्युत खंभों की दूरी अधिक होने के कारण गलियों में जगह-जगह तारों का जाल फैला हुआ है। इससे न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है बल्कि कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वार्ड सदस्य दानिश मिर्जा ने बताया कि कुछ समय पूर्व विद्युत निगम द्वारा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। उस दौरान विभागीय अधिकारियों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि आवश्यकता के अनुसार नए खंभे और लाइन की व्यवस्था कर समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र ही नए विद्युत खंभे लगवाने और तारों को सुव्यवस्थित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दानिश मिर्जा, शहजाद, मोबीन, जान मोहम्मद, आमिर, इरफान, फरयाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें