फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्र निर्माण के लिए जन-जन को जागृत करना होगा

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवक संघ के जिला संघ संचालक के अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया जाता हुआ। स्त्रोत:- सं
विज्ञापन
माछरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ संचालक धर्मेश त्यागी की अध्यक्षता में नंगलामल को बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

नंगलामल में सुमित राधा के संस्थान पर जिला संघ संचालक धर्मेश त्यागी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए जन-जन को जागृत करना होगा। अब समय आ गया है कि सनातन संस्कृति को खड़ा किया जाए। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि किसान और मजदूरों के हितों के लिए किसान संघ सदैव संघर्ष कर आवाज उठाता रहेगा। आदि गुरु शंकराचार्य ट्रस्ट नंगलामल के अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारत की पहचान संस्कृत और संस्कृति में है। भाकियू विक्रांत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत तोमर ने गन्ना मूल्य में की गई 30 रुपये वृद्धि पर सरकार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुमित राणा नंगलामल, गजेंद्र, विचित्र तोमर, सुधीर तोमर, राकेश त्यागी, श्रीओम तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें