फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलीट क्रिकेट एकेडमी ने बीडीएस को हराया

Fri, 31 Oct 2025 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरीना में 7वें जूनियर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलीट क्रिकेट एकेडमी ने अपना मैच जीता। टॉस जीतकर एलीट क्रिकेट एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 30.1 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट हो गई। बीडीएस की ओर से उज्ज्वल उपाध्याय ने शानदार 70 रन (81 गेंदों में) की पारी खेली, जबकि नमन सिंह ने 27 गेंदों में 34 रन बनाए। एलीट की ओर से राघव शर्मा ने चार विकेट लिए। शुभम ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलीट क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर तीन विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में भी राघव शर्मा ने कमाल दिखाते हुए 62 गेंदों में 76 रन की विजयी पारी खेली। बीडीएस की ओर से मयंक पाल ने तीन विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राघव शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें