फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल अकाउंट पर विवादित वीडियो शेयर करने पर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विवादित वीडियो के बाद थाना प्रभारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करते दलित समाज लोग स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल अकाउंट पर डालना एक युवक को भारी पड़ गया। उक्त युवक द्वारा सोशल अकाउंट पर विवादित वीडियो के शेयर करते ही दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग का है। थाने पर पहुंचे लोगों ने बताया कि क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी दीपक चौहान बस्तौरा गांव में चिकित्सक है। जिसके द्वारा अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे जान बूझकर विवादित बनाकर अपने अकाउंट पर ही शेयर किया गया। जिससे क्षेत्र के दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। दलित समाज के लोग एकत्रित होकर कार्रवाई के लिए थाने पर पहुंचे। इस मामले में ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उक्त युवक द्वारा शनिवार की शाम लगभग चार बजे एक वीडियो पोस्ट की। युवक द्वारा एक वीडियो में छेड़छाड़ करते हुए बाबा साहेब को अपमानित किया जा रहा है। जिसे देखकर जब उक्त युवक दीपक चौहान व उसके साथी हिमांशु निवासी बस्तौरा से ऐसा करने के बारे में पूछा गया तो उसने जाति सूचक शब्द कहते जान से मारने की धमकी दी। बसपा के विधानसभा अध्यक्ष ब्रजपाल के नेतृत्व में दलित समाज के लोग थानाध्यक्ष से मिले और मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की। दूधली के ग्राम प्रधान बालेश्वर‚ इंद्रजीत सिंह जयंत, अरविंद कुमार‚ राजबीर सिंह आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें