फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुरः छुटमलपुर डिपो की बस में उठा धुआं, मच गया हड़कंप

Mon, 09 Mar 2020 12:59 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, भगवानपुर

सार

  • अफरातफरी के बीच बस में से उतरकर भागे 30 यात्री
  • मामला बस में शार्टसर्किट का निकला, मौक पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
छुटमलपुर डिपो की बस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में एक छुटमलपुर डिपो की बस में अचानक धुंआ निकलने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठता देख यात्री बस से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

विज्ञापन


रविवार के दोपहर छुटमलपुर डिपो की एक बस करीब 30 यात्रियों को लेकर रुड़की की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस भगवानपुर कस्बे में मस्जिद के पास पहुंची तो बस से अचानक धुआं निकलने लगा। इसपर चालक ने बस रोक ली। बस में से तेजी से धुआं निकलता देख चालक और परिचालक के साथ यात्री भी घबरा गए।

बस में आग लगने की आशंका को देख चालक और परिचालक ने यात्रियों को उतरने की बात कही। इसपर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बस में सवार करीब 30 यात्री अफरातफरी में नीचे उतरे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बस में शार्टसर्किट होने का मामला सामने आया है। बस में सिर्फ धुआं निकला था, इसके अलावा और कुछ नहीं हुआ। मामले की जानकारी डिपो के चालक ने अधिकारियों को दे दी है।
 

याद आई गोला बनी आग

रविवार को छुटमलपुर की डिपो की बस में धुआं उठने की घटना ने शुक्रवार को कस्बे में उत्तराखंड डिपो की बस बनी आग का गोला घटना को याद दिला दिया। यात्रियों से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस में धुआं ही निकला, वरना   शुक्रवार की तरह हादसा हो सकता था। रविवार को हुई घटना को लेकर उत्तराखंड और यूपी के परिवहन अधकारियों ने जानकारी ली।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें