फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीद के नाम पर बने पार्क के रखरखाव पर लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
सरधना। परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती पर बुधवार को उनके नाम पर बने पार्क में स्थानीय ल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती पर बुधवार को सरधना में उनके नाम पर बने पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से न तो पार्क की समुचित सफाई कराई गई और न ही प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में दिनभर गंदगी फैली रही और सौंदर्यीकरण के लिए लगाया गया फव्वारा भी बंद रहा। उनका कहना है कि जिस वीर सपूत ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उसकी जयंती पर इस तरह की उपेक्षा उचित नहीं है। लोगों ने कहा कि जब नगर पालिका ने उनके नाम पर पार्क का निर्माण कराया है तो उसके रखरखाव और विशेष अवसरों पर साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी पालिका की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दिनभर नगर पालिका या प्रशासन का कोई अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं आया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। शाम के समय विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने स्वयं पार्क में पहुंचकर परिसर की सफाई की और शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके स्मारकों का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रिहान मलिक, हनीफ राणा, दीपक निराला, सोहनवीर सिंह, मास्टर इस्माइल, दानिश कस्सार, शफीक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें