फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में चमका रंग-रोगन का कारोबार, दीपावली पूर्व घरों को सजाने संवारने में लगे लोग 

Thu, 22 Oct 2020 09:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच त्योहारी सीजन में रंग-रोगन का कारोबार चमकने लगा है। व्यापार में पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। दीपावली से पूर्व लोगों अपने घरों की सफाई कराने के साथ ही रंग-रोगन करा रहे हैं।

विज्ञापन


नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया। इसके तहत लोगों ने दशहरा, करवाचौथ, अहोई, दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर्व की तैयारियां शुरू कर दी है, जहां बाजारों में रौनक है, वहीं घरों की साफ-सफाई भी कराई जा रही है।

इसी के तहत रंग-रोगन के कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है। पेंट का सामान खूब बिक रहा है। क्योंकि, दीपावली से पूर्व लोग घरों को सजाने और संवारने में लगे हैं। इसके साथ ही रंग-रोगन के सामान के दामों में हल्की बढ़ोत्तरी भी हुई है।
विज्ञापन


इसी को लेकर अमर उजाला ने बुधवार को रंग-रंग के कारोबारियों से बातचीत की। अंबाला रोड के पेंट कारोबारी अमित जैन, अर्चित बंसल, अरूण ने बताया कि कोरोना काल बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है।

पेंट का कारोबार अच्छा चल रहा है। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ी है। लोग अपने घरों में रंग-रोगन कर रहे हैं। कुछ सामान के दामों हल्की बढ़ोत्तरी तो कुछ के दाम घटे भी हैं। मगर, कारोबार पिछले वर्ष की तरह ही चल रहा है। हर वर्ष रंग-रोगन का कारोबार इसी तरह चलता है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें