फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गले में प्याज टांगकर विरोध में उतरे कार्यकर्ता, कहा-आसमान छू रही महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार

Thu, 26 Sep 2019 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाथों में प्याज लेकर विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में गुरूवार को कमिश्नरी चौक पर भ्रष्टाचार निवारण जन सेवा समिति ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम प्याज की बढ़ती दर पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण जन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि बिजली डीजल पेट्रोल आदि के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे जनता कठिनाई महसूस कर रही है। विशेष रूप से प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी किया अतिक्रमण, खड़े किए होटल, मंडप और पेट्रोल पंप, बनाई अवैध पार्किंग
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्याज का दाम लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि किसान का प्याज 10 रुपये किलो भी नहीं बिक पाता है। प्रधानमंत्री जी को इस विषय पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

सपा नेता सम्राट मलिक ने कहा उत्तर प्रदेश में लगातार सब चीजें महंगी की जा रही हैं, जबकि दिल्ली जैसे प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और प्याज के दाम के साथ ही बिजली के दाम में गिरावट की जा रही है। पूरा उत्तर प्रदेश महंगाई की मार झेल रहा है। जहां गरीब प्याज की चटनी के साथ अपना पेट भर लेता था। वहीं सरकार ने प्याज भी इतनी महंगी कर दी कि गरीब को नमक से रोटी खानी पड़ रही है।

भ्रष्टाचार निवारण समिति के कार्यकर्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि अतिशीघ्र अत्यंत महंगी हो चुकी प्याज व खाद्य वस्तुओं की कीमतें कम करने के साथ-साथ बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की कृपा करें, ताकि आम जनता राहत महसूस करें।

प्रदर्शन में अभिषेक द्विवेदी, उत्तर कुमार जिंदल, नासिर कोताना, तरुण शर्मा, फुरकान अली, सौरव शर्मा, शुभम शर्मा, मनीष सिंह, अनमोल त्यागी, सोनू सैनी, राजू राजपूत, अमित, कुलदीप, आशुतोष, राजीव मौर्या, गौरव, डब्बू, अनिल सिरोही, कैप्टन विनोद, वर्मा देवेंद्र, सिंह आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें