फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पालिका पहुंचे लोग

विज्ञापन
सरधना।  नगर पालिका की बोर्ड बैठक में ई-रिक्शा की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प
विज्ञापन
- ईओ के नहीं मिलने पर लौटे, खुले मंच पर आरोपों का जवाब देने की मांग उठी पालिका चेयरपर्सन बोलीं- किसी भी जांच के लिए तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में ई-रिक्शा की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हुए हंगामे के बाद बुधवार को कई लोग पालिका कार्यालय पहुंचे। लोग ईओ दीपिका शुक्ला से मुलाकात कर मामले में अपना पक्ष रखने और जवाब मांगने पहुंचे थे, लेकिन ईओ के कार्यालय में मौजूद नहीं मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा।
कस्बा निवासी दीपक शर्मा ने पालिका में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन की बंदरबांट के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पालिका में होने वाली खरीद और विकास कार्यों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। समाजसेवी ऐनुद्दीन शाह ने पालिका प्रशासन से आरोपों का जवाब देने के लिए खुले मंच पर चर्चा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि लगाए जा रहे आरोप गलत हैं तो पालिका प्रशासन को सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखना चाहिए। उधर, पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पालिका में सामान की खरीद से लेकर निर्माण कार्यों तक की प्रक्रिया में जेई द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद अलग से ऑडिट भी कराया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से पालिका को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। पालिका प्रशासन किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें